लखनऊ में हजरतगंज से लेकर फैजाबाद रोड तक आज पानी का संकट, इन मोहल्लों के लिए मुसीबतें

लखनऊ
लखनऊ  नगर निगम के जलकल विभाग की पाइपलाइन से बड़े पैमाने पर अचानक रिसाव शुरू हो गया है। मरम्मत का कार्य रविवार को किया जाना है। ऐसे में 10 मोहल्लों में पूरी तरह, 12 में आंशिक रूप से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

जोन एक के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बापूनगर स्थित शनिदेव मन्दिर के पास पानी के पाइप से अचानक रिसाव शुरू हो गया है। इसकी मरम्मत रविवार को की जाएगी। इस कारण लालबाग, नाका हिन्डोला, चारबाग, यहियागंज, कैसरबाग, माल एवन्यू, हजरतगंज में आंशिक रूप से सप्लाई बाधित रहेगी। इसके अलावा मौलवीगंज, ऐशबाग, भदेवां, निशातगंज, न्यू हैदराबाद को भी आंशिक रूप से सप्लाई बाधित रह सकती है। दूसरी तरफ लाटूश रोड, मोतीनगर, आर्यनगर, गढ़ी कनौरा, करेहटा, आम्बेडकर नगर, छितवापुर, फैजाबाद रोड, मनकामेश्वर वार्ड, बाबूगंज में दोपहर की सप्लाई बाधित रहेगी। शाम को पानी कम दबाव से आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *