संयुक्त अरब अमीरात में सीक्रेट सैन्य बंदरगाह बना रहा था चीन, भड़के अमेरिका ने UAE को दी चेतावनी

वॉशिंगटन
संयुक्त अरब अमीरात में चीन सीक्रेट बंदरगाह का निर्माण कर रहा है, जिसको लेकर अमेरिका ने चेतावनी जारी की है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शनिवार को इस मामले के परिचित लोगों के हवाले से लिखा है कि, चीन ने संयुक्त अरब अमीरात में एक गुप्त बंदरगाह परियोजना पर निर्माण रोक दिया है, जिस पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि यह एक सैन्य निर्माण है। यूएई में सीक्रेट बंदरगाह यूएई में सीक्रेट बंदरगाह अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन प्रशासन ने यूएई को चेतावनी दी थी, कि खाड़ी देश में चीनी सैन्य उपस्थिति दोनों देशों के बीच संबंधों को खतरे में डाल सकती है, जिसके बाद इस परियोजना को रोक दिया गया था।

 रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ने सीक्रेट उपग्रह इमेजरी के आधार पर पता लगाया कि, चीन अबू धाबी की अमीराती राजधानी के पास बंदरगाह पर सैन्य निर्माण कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, संयुक्त अरब अमीरात में बंदरगाह पर चीन सैन्य निर्माण कर रहा था, इसके बारे में संयुक्त अरब अमीरात प्रशासन को भी खबर नहीं था।

 संयुक्त अरब अमीरात था अनजान डब्ल्यूएसजे ने वाशिंगटन में यूएई दूतावास के प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि, "यूएई ने कभी भी चीनी सैन्य अड्डे या किसी भी तरह की सैन्य चौकी अपने देश में बनाने के लिए चीन के साथ किसी भी तरह का समझौता, योजना, वार्ता या इरादा नहीं किया है।" वहीं, जब वाशिंगटन में चीन के दूतावास के एक प्रवक्ता से इस बाबत टिप्पणी मांगी गई, तो वहां से कोई जवाब नहीं दिया गया। डब्ल्यूएसजे ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि, संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा बंदरगाह पर चीन एक बड़ी बिल्डिंग के निर्माण के लिए विशालकाय गड्डे की खुदाई कर रहा है। जिस जगह पर चीन सैन्य अड्डे का निर्माण कर रहा है, वो जगह अबू धाबी से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति है और इसका निर्माण चीन के सीओएससीओ शिपिंग ग्रुप कर रहा है और दावा कर रहा है कि, वो कॉमर्शियल कंटेनर टर्मिनल का निर्माण कर रहा है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *