भाजपा का चक्का जाम पेट्रोलियम पर वैट कम करने,लोग होते रहे परेशान
रायपुर
पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा ने चक्का जाम करते हुए पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया है। कार्यकतार्ओं ने छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड को जोड?े वाले हाईवे पर भी लगा दिया है। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अलग अलग जगहों की जाम पर राजधानी सहित सभी जगहों पर लोग परेशान होते रहे।
रायपुर सहित पूरे प्रदेश में भाजपाई सड़क जाम कर विरोध जता रहे हैं। इस दौरान नेताओं ने कहा केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करके 10 रुपया दाम कम किया है लेकिन राज्य सरकार वैट कम करने में कोताही कर रही है। जब पेट्रोल -डीजल का दाम अधिक था तो राज्य सरकार केंद्र सरकार को महंगाई पर कोसती थी। अब केंद्र ने 10 रुपये कम किया है तो राज्य सरकार अब पीछे हट रही है।
कवर्धा/बिलासपुर/जांजगीर में भी जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। जांजगीर में जहां बीटीआई चौक पर एनएच- 49 बंद कर रखा है, वहीं कवर्धा में जबलपुर रूट बंद है। बिलासपुर में नेहरू चौक पर रास्ता ब्लॉक किया गया है। मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया है। कहा है कि अगर राज्य उस पर वैट कम कर दे तो दाम अपने आप कम हो जाएंगे। कवर्धा में भाजपा कार्यकर्ता तीन जगह रास्ता रोक कर प्रदर्शन कर रहे हैं। दो जगह शहर में और एक ग्रामीण इलाके में बंद है। रायपुर रोड पर जाम लगाने से कवर्धा-रायपुर रूट बंद हो गया है। वहीं लोहारा रोड पर जाम ने राजनांदगांव रूट को बाधित किया है। दूसरी ओर जांजगीर के बीटीआई चौक पर भाजपा का प्रदर्शन जारी है।
