दो लाख 48 हजार के 18 मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार

बिलासपुर
एक साल से बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मोबाइल की चोरी करने वाले  कुम्हार पारा बिलासपुर के रहने वाले कृष्णा चतुवेर्दी को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उसी की निशानदेही पर उसके एक अन्य साथी चांटीडीह निवासी शिवम गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 18 मोबाइल बरामद किए गए हैं जिसकी कीमत दो लाख 48 हजार 289 रुपये बताई गई हैं।

13 नवंबर को अज्ञात चोर ने जोनल स्टेशन के फुट ओवरब्रिज में चढ़ते समय एक यात्री का 16 हजार 490 रुपये कीमत का मोबाइल पार कर दिया। इस घटना में जीआरपी पुलिसे ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। वहीं दूसरी ओर आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त एएन सिन्हा व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरके शुक्ला ने टास्क टीम -एक व बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी के समन्वय कर मामले की जांच जुट गई। जांच के दौरान सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला गया। प्रार्थी यात्री के पीछे एक संदिग्ध लड़का को चेक शर्ट पहने मास्क लगाया हुआ और बैग रखा दिखा जिसकी तलाश के लिए मुखबिरों को लगाने के साथ ही रेलवे स्टेशन व प्लेटफार्म की जांच भी की जा रही थी। टास्क टीम-एक के उप निरीक्षक आरएस मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार, रमेश कुमार, सत्यम सरकार, वाईके पटेल व आरक्षक बैधनाथ, पोस्ट स्टाफ व जीआरपी द्वारा संयुक्त के दौरान रात 11 बजे संदिग्ध युवक फुटओवर ब्रिज के नजदीक ही नजर आया। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा।

घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया और थाने लाकर पूछताछ की गई। इस दौरान उसने अपना नाम कृष्णा चतुवेर्दी (24) निवासी कुम्हार पारा बिलासपुर बताया। इसके बाद मोबाइल चोरी के संबंध में गहन पूछताछ की गई। इस पर उसे 13 नवंबर को यात्री का मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। अन्य मामलों के लिए पूछताछ करने पर आरोपित युवक ने बयान दिया गया। एक साल से बिलासपुर स्टेशन में मोबाइल चोरी कर रहा है। छह मोबाइल उसे घर पर छिपाया है और 12 मोबाइल परिचित शिवम गुप्ता के पास रखा है। इसी बयान के आधार पर टीम ने पहले उसके घर से मोबाइल बरामद किया। उसके बाद चांटीडीह निवासी शिवम गुप्ता (21) के पहुंचे। उसके पास से 12 मोबाइल जब्त किया गया। आरोपितों के खिलाफ जीआरपी ने धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *