वीके सिंह  बोले – पहले खेती का काम करें, फिर किसानों का दुखदर्द समझें ओवैसी 

बस्ती
पूर्व थल सेनाध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने दावा किया कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है और उनके दुख दर्द को समझती है। जनरल सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है जिसने किसानों के हित में हमेशा काम किया है। अगर किसी सरकार ने किसानों को खुशहाली देखने का काम किया है तो वह भाजपा सरकार ने किया है। किसान सम्मान निधि,यूरिया को नीम कोटिंड, मृदा परीक्षण के जरियेखेती की पैदावार बढ़ाने के उपाय के प्रयास सिर्फ भाजपा ने किये हैं। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के फायदे के लिये थे, विशेषकर छोटे किसानों के लिए थे। शायद राजनीति इसके ऊपर अधिक हुई। आज तक किसी सरकार ने ऐसे कानून वापस नहीं लिया यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है जन्हिोंने कहा कि ठीक है अगर आप इसका कानून को और फायदा नहीं समझ रहे हैं तो हम इसे वापस ले रहे हैं।

AIMIM अध्यक्ष असुदद्दीन ओवैसी के सीएए की वापसी पर दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए सिंह ने कहा ओवैसी साहब खेती नहीं करते, जो खेती नहीं करता वह खेती समझता भी नहीं है पहले वह खेती का काम करें फिर वह किसानों के दुख दर्द को समझें। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विकास के बलबूते उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। जनता पूरी तरह से भाजपा सरकार की विकास कार्य को समझ रही है और यह भी जानती है की उनके दुख दर्द को भाजपा सरकार ही समझ सकती है जितना काम भाजपा सरकार में हुआ है उतना काम आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *