पीएम मोदी आज शीर्ष पुलिस अफसरों के साथ करेंगे बैठक, कई गंभीर मुद्दों पर होगी चर्चा

 लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को 10 घंटे तक लखनऊ में गोमती नगर विस्तार स्थित प्रदेश पुलिस के मुख्यालय में रहेंगे। वह पुलिस महानिदेशकों व महानिरीक्षकों की 56वीं आल इंडिया कांफ्रेंस के विभिन्न सत्रों में शामिल होंगे। इस दौरान राज्यों एवं सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष पुलिस अफसरों के साथ कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री शनिवार को सुबह 9.10 बजे पुलिस मुख्यालय में पहुंच जाएंगे और शाम 7.15 बजे तक कांफ्रेंस में मौजूद रहेंगे। इसके बाद वह राजभवन वापस आएंगे। रात्रि 8 बजे वह वापस पुलिस मुख्यालय आएंगे और पुलिस महानिदेशकों के साथ रात्रिभोज में शामिल होंगे। रात्रि 9.15 बजे वह रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन आएंगे। प्रधानमंत्री रविवार को भी कांफ्रेंस में शामिल होंगे। रविवार को भी वह सुबह 9.10 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे और शाम तक कांफ्रेंस में मौजूद रहेंगे। शाम 4.30 बजे वह अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

इससे पहले भी प्रधानमंत्री व गृह मंत्री कांफ्रेंस में नियमित रूप से शामिल हो रहे हैं। समय के साथ कांफ्रेंस के प्रारूप में महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए। कांफ्रेंस की तैयारी के दौरान आंतरिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए विभिन्न राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को शामिल कर अनेक कोर ग्रुप गठित किए गए। इस वर्ष पहली बार कांफ्रेंस में चर्चा किए जाने वाले समसामयिक सुरक्षा मुद्दों पर राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 200 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों से उनके विचार मांगे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *