दंतेवाड़ा में लव जिहाद के मामले को लेकर स्थिति तनावपूर्ण

दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा में लव जिहाद के मामले को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। खबरों के अनुसार दो समुदाय के युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग का मामला तूल पकड़ लिया है। दोनों समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए हैं। नगर बंद हो गया है पुलिस ने पूरे शहर की घेरेबंदी कर ली है। दोनो परिवारों के सदस्यों व वरिष्ठजनों के साथ पुलिस प्रशासन लगातार संपर्क रखते हुए बैठक कर रही है लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है।

दंतेवाड़ा में मुस्लिम समुदाय का एक युवक जगदलपुर की हिंदू लड़की को भगाकर ले आया है। जिसके बाद बवाल हो गया है। युवती के परिवार वालों का कहना है कि अभी शादी नहीं हुई है। उनके बेटी को परिवार वालों के सुपुर्द किया जाए। इस मामले में अब विश्व हिंदू परिषद के लोग भी सड़क पर उतर आए हैं।

विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने जिला मुख्यालय में चक्काजाम कर दिया है और जमकर नारेबाजी की है।  जिला मुख्यालय पूरी तरह से छावनी के रूप में तब्दील हो गया है।  पुलिस लोगों से बात करने की कोशिश कर रही है। वहीं प्रशासन ने दंतेवाड़ा के अलग-अलग चौक-चौराहों के साथ बस स्टैंड में भारी तादात में जवानों को तैनात किया है। बता दें कि युवक का घर बस स्टैंड पर ही है, जहां भीड़ घुसने का बार-बार प्रयास भी कर रही है। जिला प्रशासन पुलिस के बड़े अधिकारी युवती और युवक के परिवार के लोगों के साथ बैठक कर स्थिति को सामान्य बनने के प्रयास में जुटे हुए हैं। लव जिहाद के विरोध में दंतेवाड़ा नगर बंद हो गया। सभी व्यपारिक प्रतिष्ठान सुबह खुले थे, लेकिन बाद में समर्थन में सभी ने दुकानें बंद कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *