मुरादाबाद -काशीपुर हाईवे पर बदला प्लान, आबादी बचाने को बनाएंगे बाईपास

मुरादाबाद
मुरादाबाद-काशीपुर हाईवे को रफ्तार देने के लिए प्लान बदला गया है। आबादी से बचने को इस रूट पर बाईपास बना कर हाईवे से कनेक्टिविटी दी जाएगी। इससे सफर पर ब्रेक नहीं लगेगा साथ ही भीड़ से भी बचाव हो जाएगा। प्रमुख बाईपास भोजपुर से बाहर बाहर ढेला नदी क्रास करके आगे से इसी हाईवे से जोड़ा जाएगा। इसमें आगे और भी बाईपास प्रस्तावित हैं पर अभी नोटिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है।

मुरादाबाद-काशीपुर नेशनल हाईवे 734 का चार लेन का निर्माण प्रस्तावित है। उत्तराखंड को जोड़ने वाले इस हाईवे का लंबे समय से इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद भी अभी निर्माण शुरू नहीं हो सका। इस हाईवे के निर्माण में कुछ प्लान बदला गया है। इसमें कुछ बाईपास बना कर हाईवे को निर्बाध गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुरादाबाद जिले के भोजपुर के पहले से इसमें एक प्रमुख बाईपास प्रस्तिवात किया गया है। जिसमें करीब 39 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। छह किमी लंबे इस बाईपास से आबादी बच जाएगी और बाहर से ही सैलानी उत्तराखंड के लिए जा सकेंगे। इसी तरह कुछ स्थानों पर और भी बाईपास प्रस्तावित हैं जिनके लिए नोटिफिकेशन की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *