महराजगंज में पुजारी और महिला पुजारी को पीट-पीटकर मार डाला, मंदिर में मिली दोनों की लाश

महराजगंज

उत्‍तर प्रदेश के महराजगंज में एक पुजारी और महिला पुजारी की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई। उनके सिर पर किसी भारी वस्‍तु से प्रहार भी किया गया है। दोनों की लाश शुक्रवार सुबह मंदिर में मिली।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। महराजगंज एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। फोरेंसिक टीम की मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। अभी तक यह पता नही चल पाया है की मंदिर के दोनों पुजारी की हत्या क्यों की गई है?

मिली जानकारी के अनुसार महदेईया गांव निवासी राम रतन मिश्र (उम्र 73 वर्ष) ने शादी नहीं की थी। उन्‍होंने गांव में अपने निजी खर्च से माई मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर पर पिछले ढाई दशक से नेपाल ढकधइया चेनपुरवा की महिला कलावती (उम्र 68 वर्ष) भी रहती थीं और पूजा-पाठ करती थीं। लोग उसे भी पुजारी नाम से पहचाने और सम्मान देते थे। कुछ दिन पहले पुजारी रामरतन मिश्र वाराणसी से हनुमान जी की मूर्ति लाए थे। मूर्ति को मंदिर में स्थापित कराने के बाद उन्‍होंने भंडारा कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *