घंटों तक दलदल में फंसने से हाथी के बच्चे की मौत

सूरजपुर
25 हाथियों का दल ग्राम जाज व चेन्द्रा क्षेत्र में विचरण कर रहे थे, इसी दौरान अलसुबह आज ग्राम जाज में दो साल के हाथी का बच्चा दलदल में फंस गया, जिसे निकलने के लिए हाथियों के दल ने घंटों का प्रयास किया लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सकें। जब तक कुदरगढ़ वन परिक्षेत्र से टीम वहां पहुंचती तब तक हाथी की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 हाथियों का दल पिछले एक सप्ताह से ग्राम जाज व चेन्द्रा क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है। इसी बीच ग्राम जाज में धान की फसल खाकर वापस जंगल की ओर जाते समय गांव के समीप नाले के दलदल में हाथी का बच्चा फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में कुदरगढ़ रेंजर नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दो साल का हाथी का बच्चा नाले के दलदल में फंस गया, जिसको हाथियों के झुंड ने घंटों तक निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे नाकाम रहे। दलदल में फंसने से हाथी के बच्चे की मौत हो गई। घटना करीब आज सुबह 7 से 8 बजे की बीच की है। मृत हाथी के बच्चे को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर मंगाई गई है, जिससे निकालने का प्रयास जारी है। फिलहाल अभी हाथियों का दल ग्राम जाज के जंगल में डेरा जमाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *