बिजली बचाना बिजली बनाने के बराबर

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऊर्जा संरक्षण के लिए सभी नागरिकों से सजग भूमिका की अपील की है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज बिजली की बचत बहुत आवश्यक है। बिजली बचाना बिजली बनाने के बराबर है। यदि फालतू बिजली जलाई जाती है तो इसका बोझ सरकार पर पड़ता है। आवश्यकतानुसार ही बिजली का उपयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कृषि और घरेलू उपयोग की बिजली के लिए सरकार ने 21 हजार करोड़ की सब्सिडी दी है। अधिक बिजली के उपयोग से अप्रत्यक्ष रूप से आम जनता पर भी बोझ पड़ता है। मुख्यमंत्री चौहान ने आमजन से विद्युत की बचत में सहयोग की अपील की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *