राजस्थान में ₹112 तो यहां महज 83 रुपये में बिक रहा पेट्रोल

नई दिल्ली
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। राजस्थान में जहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 112 रुपये देने पड़ रहे हैं तो वहीं पोर्ट ब्लेयर में महज 83 रुपये में ही एक लीटर पेट्रोल मिल रहा है। इसकी वजह राज्य दर राज्य पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट की दरों में अंतर होना है। बता दें, इसी सप्ताह राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर 4 रुपये और डीजल पर 5 रुपये की कटौती की थी।

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये लीटर जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 व डीजल 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।
 
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *