जम्मू के कटरा में छत्तीसगढ़ के पंथी और सुआ नृत्य ने लोगों का मन मोहा

रायपुर
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स नई दिल्ली राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित नेशनल लेवल एनवायरमेंट अवेयरनेस प्रोग्राम कटरा जम्मू कश्मीर शिविर के चतुर्थ दिवस ग्रेट कैंप फायर के अवसर पर छत्तीसगढ़ का दबदबा रहा। इस दौरान पंथी और सुआ नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया।
 
कैंप फायर में सभी राज्यों से आए प्रतिभागियों को अपने पारंपरिक वेशभूषा में एक कार्यक्रम देना अनिवार्य था। इस तारतम्य में छत्तीसगढ़ के रोवर द्वारा विश्व के सबसे तेज नित्य पंथी नित्य का प्रस्तुतीकरण दिया गया तत्पश्चात गाइड विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के सुआ नित्य का प्रस्तुत किया गया। इन दोनों कार्यक्रम को अतिथि गण एवं सभी प्रतिभागियों का मनमोह लिया। अंत में विश्व रिकॉर्ड करमा नृत्य का प्रस्तुति  दिया गया। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध निनाद छत्तीसगढि?ा सबले बढि?ा एवं सुआ करमा ददरिया छत्तीसगढि?ा सबले बढि?ा का नारा देकर उत्साहवर्धन किया। कटरा में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने पर प्रदेश के प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़  स्काउट एवं गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर, राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी, रायपुर जिला संघ अध्यक्ष जी स्वामी, रायपुर जिला मुख्य आयुक्त सुरेश शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त अशोक नारायण बंजारा, जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला, जिला संघ के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश शर्मा एवं विरेन्द्र शर्मा ने बधाई प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *