शाम 5 बजे तक 14 लाख 87 हजार के पार पहुँचा वैक्सीन डोज लगाने का आँकड़ा

भोपाल

टीकाकरण महाअभियान-6 समाचार

टीकाकरण महाअभियान-6 में आज सभी जिलों में वैक्सीनेशन के प्रति अपार उत्साह देखा गया। शाम 5 बजे तक 14 लाख 87 हजार 514 नागरिकों को वैक्सीन की डोज लगार्ड गर्ड ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को 25 दिसंबर तक वैक्सीन की दोनों डोज शत-प्रतिशत लगवाने के लिए टीकाकरण महाअभियान-6 संचालित की है। प्रदेश में 11 हजार 859 बनाए गये वैक्सीनेशन केन्द्रों पर वैक्सीन डोज की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करवाई गई । टीकाकरण के लिए प्रत्येक बूथ पर तैनात समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने आज सुबह नेहरू नगर चौराहा और लाल घाटी पहुँच कर नागरिकों एवं श्रमिकों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही वैक्सीन लगवाने आए लोगों को फूल देकर स्वागत किय।

अब तक की घंटेवार वैक्सीनेशन रिपोर्ट

समय

वैक्सीनेशन

प्रात: 10 बजे तक

94 हजार 678

प्रात: 11 बजे तक

2 लाख 33 हजार 361

दोपहर 12 बजे तक

4 लाख 29 हजार 487

दोपहर 1 बजे तक

6 लाख 53 हजार 467

दोपहर 2 बजे तक

8 लाख 79 हजार 870

दोपहर 3 बजे तक

11 लाख 4 हजार 706

अपरान्ह 4 बजे तक

13 लाख 19 हजार 474

शाम 5 बजे तक

14 लाख 87 हजार 514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *