मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट की। एसोसिएशन के अध्यक्ष आईसीपी केशरी ने मुख्यमंत्री चौहान को तीन दिवसीय आईएएस मीट में आने का आमंत्रण दिया। यह सर्विस मीट 17, 18 और 19 दिसंबर को भोपाल में हो रही है।