आज से फिर शुरू हुआ वैक्सीनेशन महाअभियान, 23 तक चलेगा दूसरा चरण

भोपाल
राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद अब प्रशासन शहर में दूसरे डोज लगवाने के लिए जुट गया है। कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे डोज में अधिक से अधिक लोगों को टीकाकररण कराने के लिए जिला प्रशासन ने आज से शहर में वैक्सीनेशन महाअभियान का शुभारंभ कर दिया है। इसमें दूसरे डोज को लगवाने के लिए पूरे जिले में करीब 450 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। सुबह 10 बजे से यह महाअभियान शुरू हो गया है।

प्रशासन की टीमें अपने-अपने तय स्थानों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक करने के साथ टीका लगाने का काम कर रही हैं।  जिला प्रशासन के अनुसार आज शहर के 170 स्थानों पर नगर निगम प्रशासन, 60 स्थानों एसडीएम, 132 स्थानों पर नियमित टीकाकरण, 110 स्थानों पर बैरसिया जनपद पंचायत और 77 स्थानों पर फंदा जनपद पंचायत के तत्वावधान में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। यहां पर दूसरे डोज के वैक्सीन लगाने का काम सुबह से जारी है।

प्रशासन के अनुसार कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। इसमें पहला चरण 10 नवंबर से चलाया जा चुका है। आज यानी बुधवार से दूसरे चरण का महाअभियान शुरू किया गया है, जो 23 नवंबर तक जारी रहेगा। इसके बाद 24 नवंबर से तीसरा चरण और फिर एक दिसंबर से चौथे चरण के लिए महाअभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *