सफाई मित्रों को हृदय से धन्यवाद : नगरीय विकास मंत्री सिंह

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि जनजातीय गौरव दिवस के विराट आयोजन के बाद विशाल जंबूरी मैदान की महज दो घंटे में सफाई करने पर सफाई मित्रों को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। उन्होंने कहा है कि इस अनुकरणीय कार्य के लिए उन्हें बहुत- बहुत बधाई।

मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गए स्वच्छता मिशन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में इंदौर लगातार देश में पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल भी मध्यप्रदेश स्वच्छता मिशन में देश में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *