पूर्व सांसद एवं कवि स्व. सारंग एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती प्रसून सारंग की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन

भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के माता-पिता पूर्व सांसद एवं प्रसिद्ध कवि स्व. कैलाश नारायण सारंग और स्व. श्रीमती प्रसून सारंग की स्मृति में नरेला विधानसभा स्थित दशहरा मैदान, एकतापुरी में विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कवि सम्मेलन का शुभारंभ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग एवं टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी द्वारा किया गया।

इस मौके पर देशभर के प्रख्यात कवियों ने कविता पाठ कर स्व. कैलाश सारंग एवं स्व. श्रीमती प्रसून सारंग को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में  नागरिक और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *