जनजागरण अभियान के मास्टर ट्रैनर बनाने दस कार्यकर्ता भी नहीं भेज सकी पीसीसी
भोपाल
कांग्रेस द्वारा रविवार से शुरू किए गए जनजागरण अभियान के लिए मास्टर ट्रैनर बनाने प्रदेश कांग्रेस दस नेताओं को भी वर्धा नहीं भेज सकी। जबकि हर प्रदेश से दस-दस कार्यकर्ताओं या नेताओं को मास्टर टैÑनर का प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया गया था। इन सभी का 12 से 15 नवंबर तक प्रशिक्षण हुआ है। ये मास्टर ट्रैनर हर जिले में ट्रैनिंग देने देने के लिए जाएंगे। एआईसीसी ने तय किया था कि जनजागरण अभियान के लिए वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में हर राज्य के दस-दस कार्यकर्ताओं को ट्रैनिंग दी जाएगी।
प्रदेश से दस कार्यकर्ताओं को जाना था, लेकिन सिर्फ आठ कार्यकर्ता ही यहां पर पहुंचे। अब ये आठ कार्यकर्ता ही जिलों में जाकर ट्रैनिंग देंगे। देश भर में यह अभियान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।
