अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी ठंड, 20 के बाद हवाओं की बढ़ेगी रफ्तार

भोपाल
राजधानी समेत प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले सप्ताह से कड़ाके की सर्दी का अहसास शुरू होने वाला है। साथ ही रात्रि के तापमान में दो से तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है। बीते दिन व रात्रि के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट हुई है।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अगले एक-दो दिन में बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया में वेल मार्क नाम के सिस्टम में बदला है, इससे  आसमान में बादल छाने के साथ साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। यह प्रभाव अगले चार पांच दिनों तक बना रहेगा है। इसके बाद कड़ाके की सर्दी शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा उत्तरी भारत की ओर से आने वाली बर्फीली ठंडी हवाओं का प्रभाव ही अब बढ़ने लगा है जिससे दिन व रात्रि के तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने रात्रि क े तापमान में तीन डिग्री तक के गिरावट होने की संभावना जताई है। वहीं,दिन का तापमान में 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आंकडेÞ जारी कर बताया कि प्रदेश के दर्जनों जिलों में अच्छी सर्दी पड़ने लगी है। नौगांव, गुना, रायसेन, दतिया, ग्वालियर आदि शहरों में रात्रि का तापमान में 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है जिसमें अगले चार पांच दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। अभी फिलहाल नौगांव व ग्वालियर 9 डिग्री के साथ प्रदेश के सबसे कम तापमान शहर बने हुए हैं। 20 नवंबर के बाद उत्तरी भारत की ओर आने वाली हवाओं स्पीड में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे समूचे मप्र में इसका असर सीधे तौर पर दिखाई देगा। कल से वेस्टर्न डिस्टरवेंस के एक्टिव होने के भी संकेत मिल रहे हैं। इसके बाद तापमान में काफी गिरावट होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *