‘अटैक’ में सुपरह्यूमन एबिलिटी वाले सोल्जर का किरदार निभाएंगे जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच उनकी अगली फिल्म ‘अटैक’ की अपडेट्स सामने आ रही है। उनके साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, रकुल प्रीत सिंह, रत्ना पाठक शाह और प्रकाज राज भी होंगे। ये एक एक्शन फिल्म है और कहा जा रहा है कि इसकी फ्रेंचाइजी भी आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक जॉन एक रोबोटिक कैरेक्टर प्ले करेंगे। ऐसा जो कि पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं अपनाया गया है। जॉन एक सोल्जर की भूमिका मे होंगे, जिसके पास सुपरह्यूमन की ताकतें होंगी। ये एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें होस्टज वाली परिस्थितियां दिखाई जाएंगी। इस कैरेक्टर की प्रेरणा हॉलीवुड की डेडपूल और जीआई जॉय जैसी फिल्मों से ली गई है। अटैक के स्टंट को कैप्टन मार्वेल के स्टंट कोर्डिनेटर रेयान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में एक संसद पर एक फिक्शनल अटैक दिखाया जाएगा और लोगों को बंदी बना लिया जाएगा। जॉन अब्राहम को रेस्क्यू मिशन का जिम्मा मिलेगा और वो ‘अटैक टीम’ को लीड करेंगे। फिल्म को लक्ष्य राज आनंद डायरेक्ट करेंगे और वो इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *