करीना ने खत्म की OTT प्रोजेक्ट की शूटिंग, कास्ट एंड क्रू मेंबर्स के साथ एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस करीना कपूर पिछले समय से अनटाइटल्ड OTT प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थी, जिसे सुजॉय घोष डायेरक्टर कर रहे थे। अब एक्ट्रेस इस प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग खत्म करने के बाद अब एक्ट्रेस ने कुछ BTS तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में करीना कास्ट एंड क्रू मेंबर्स के साथ पोज दे रही है। कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ भी नजर आ रही है। सभी मस्ती मूड में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए करीना ने लिखा-  DSX! बेस्ट क्रू, बेस्ट राइड, बेस्ट टाइम और मैं श्योर हूं कि ये बेस्ट फिल्म भी है।  फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। बता दें करीना की यह फिल्म जापानी उपन्यास 'The Devotion of Suspect X' पर आधारित है. 2005 की इस बेस्ट सेलिंग मर्डर मिस्ट्री को लेखक ङी्रॅङ्म ऌ्रँ२ँ्रल्लङ्म ने लिखा है। इसकी कहानी एक सिंगल मदर और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है जिन्होंने एक अपराध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *