पांच लाख में होगा चंडी माता मंदिर का जीणोर्धार

रायपुर
पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड में सभापति एवम वार्ड पार्षद प्रमोद दुबे ने रविवार को वार्ड में चंडी माता मंदिर के जीणोर्धार कार्य हेतु भूमि पूजन किया गया।इस कार्य हेतु 5 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। वार्ड के लोगो के आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है जिसको देखते हुए सभापति दुबे ने जीणोर्धार कर जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वार्ड के ही अरविंद नगर बस्ती और पोटू गाली में आम जनता के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्नानागार हेतु भूमिपूजन किया गया। इससे आसपास के लोगो में हर्ष व्याप्त है,तथा प्रमोद दूबे द्वारा वार्ड में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर शहर उपाध्यक्ष बाकर अब्बास ,एवम वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *