मुख्यमंत्री ने किया विद्या भैया को नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शुक्ल अनेक वर्षों तक केंद्र में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते रहे, छत्तीसगढ़ के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू और परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग मंत्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *