कल भोपाल में 4 घंटे रहेंगे PM मोदी, सिक्युरिटी को लेकर कलेक्टर ने जारी किए आदेश
भोपाल
पीएम नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण आदेश भी जिला प्रशासन ने जारी किए हैं. VVIP मूवमेंट को देखते हुए सिक्युरिटी के साथ हेल्थ इमरजेंसी को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं. 15 एंबुलेंस और 60 डॉक्टरों की टीम किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैनात की गई है इसके अलावा अन्य जगहों पर भी डॉक्टर्स की टीम मौजूद रहेंगीं. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे जंबूरी मैदान में जनजातीय महासम्मेलन में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम को बीजेपी की 2023 की चुनावी तैयारियों से जोड़कर भी देखा जाएगा.
PM की सिक्युरिटी को लेकर जारी हुए अहम आदेश
- सभी होटल, लॉज, धर्मशाला और ढाबा मालिक को वहां रुके हुए सभी गेस्ट की पूरी जानकारी पुलिस को देनी होगी.
- पुलिस को सूचना दिए बिना कोई भी मकान मालिक किराए पर मकान नही दे सकेगें. संबंधित थाना प्रभारी को जानकारी दिए बिना घरेलू नौकर भी नही रख सकेंगे.
- घरों में पहले से काम करने वाले नौकरों की जानकारी भी पुलिस को देनी होगी. भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं.
हेल्थ इमरजेंसी के भी पर्याप्त इंतजाम
- इस दौरान 15 एंबुलेंस और 60 डॉक्टरों की टीम किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैनात की गई है.
- जंबूरी मैदान और एयरपोर्ट के अलावा भीड़ वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए भोपाल में 28 सेक्टर बनाए गए हैं जहां डाक्टरों की तैनाती की गई है.
- हालांकि इस बार पीएम के मुख्य कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान पर कोई अस्थायी अस्पताल नही बनाया गया है जबकि, इससे पहले हुए कार्यक्रमों के दौरान यहां 10 से 15 बिस्तरों का अस्थायी अस्पताल बनाया जाता था.
- जंबूरी मैदान, एयरपोर्ट और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले के साथ जीवन रक्षक उपकरणों और एक्सपर्ट डॉक्टर्स की मौजूदगी के साथ गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की एंबुलेंस रहेगी.
- हमीदिया हॉस्पिटल में एक आपरेशन थिएटर को सेनेटाइज कर सुरक्षित कर लिया गयाहै. इसके साथ ही एक इमरजेंसी वार्ड भी तैयार किया गया है.
- हमीदिया अस्पताल के ब्लड बैंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्लड ग्रुप वाला ब्लड भी सुरक्षित रखा गया है. हमीदिया अस्पताल में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पूर्व एक माक ड्रिल का आयोजन भी किया जाएगा.
- सीएमएचओ के अनुसार 108 एंबुलेंस के अलावा निजी अस्पतालों की एंबुलेंस भी सहायता के लिए तैयार कर ली गईं हैं.
- 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर जहां प्रदेश में अवकाश घोषित किया गया है वहीं, सभी सरकारी अस्पताल खुले रहेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित जनजातीय महासम्मेलन में शामिल होंगे. इस आदिवासी महासम्मेलन को बीजेपी की 2023 की चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. बीजेपी के बड़े नेताओं का दावा है कि इस इस आयोजन में प्रदेशभर से तकरीबन 2 लाख आदिवासी इस सम्मेलन में शामिल होंगे. आपको बता दें कि प्रदेश के राजनीतिक गणित में आदिवासी वोट बैंक खासा अहम है जो लगभग 40 विधानसभा सीटों पर हार जीत तय करता है. बीजेपी इस बड़े वोट बैंक को अपने साथ जोड़े रखना चाहती है.
उज्जैन को मोदी देंगे मेमू ट्रेन का तोहफा
- 15 नवंबर सोमवार को प्रधानमंत्री उज्जैन-फतेहाबाद के नए बने रेलवे ट्रैक का भोपाल से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे.
- इसके साथ ही पीएम उज्जैन इंदौर और इंदौर उज्जैन मेमू ट्रैन का भी शुभारम्भ करेंगे. आपको बता दे उज्जैन के लिए यह रेल लाइन इसलिए खास मानी जा रही हैं क्योंकि ये एक वैकल्पिक छोटा रेल मार्ग उपलब्ध करवाएगी.
- अभी उज्जैन से देवास होकर इंदौर जाने में 79km का सफर तय करना होता है, जबकि फ़तेहाबाद रूट शुरू होते ही 63km ही सफर तय करना होगा. इस ट्रैक के शुरू होते ही सफर में 16 km की कमी आएगी.
- उज्जैन फतेहाबाद के बीच 22.96KM में ब्रॉडगेज लाइन पर 245 करोड़ रुपए खर्च कर इसे बड़ी रेल लाइन में बदला गया है.
