MPPSC एग्जाम शुरू
भोपाल
मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीपीएससी) लंबे समय से टलती आ रही स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा आज दो पाली में पूर्ण होगी। पहली पाली दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली शाम 4 बजे समाप्त होगी। परीक्षा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, उज्जैन और सतना समेत राज्य के 7 शहरों में हो रही है। विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे से रिपोर्टिंग का टाइम दिया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर की जानकारी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। परीक्षा का आयोजन आॅफलाइन किया जा रहा है।
