त्रिपुरा के 1.47 लाख से अधिक लोगों के पक्के घर सपना होगा साकार, पीएम मोदी ट्रांसफर करेंगे पहली किश्त

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण की पहली किश्त लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। प्रधानमंत्री 1.47 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में यह धनराशि ट्रांसफर करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि इस राशि को रविवार को ट्रांसफर किया जाएगा। लाभार्थियों के खाते में 700 करोड़ रुपए से अधिक की राशि को सीधे ट्रांसफर किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि त्रिपुरा की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए कच्चे घर की परिभाषा को बदल दिया गया है। कच्चा घर की परिभाषा खास तौर पर त्रिपुरा के लिए बदली गई है क्योंकि यहां पर बड़ी संख्या में लोग कच्चे घर में रहते हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को कच्चे घर को पक्के घर में तब्दील करने में मदद मिलेगी। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव भी उपस्थित रहेंगे।

इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को 1.30 लाख रुपए और शहरी क्षेत्र में रहने वालों को 1.20 लाख रुपए की सहायता प्रदानकी जाती है। इस योजना का लाभ मध्य आय वर्ग के लोग, अनुसूचित जाति के लोग, आर्थिक रूप से कमजोर लोग के लोग प्राप्त कर सकते हैं। यह लोन 30 साल की अवधि के लिए दिया जाता है। लाभार्थी की उम्र 65 वर्ष तक होने तक लोन की राशि पूर्ण होनी आवश्यक है। यही नहीं अगर लाभार्थी इससे पहले इस कर्ज को खत्म करना चाहता है तो इसकी उसे अनुमति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *