कोल ब्लाक आबंटन के निरस्तीकरण से छत्तीसगढ़ को देय 4140 करोड़ केन्द्र से मांगा

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखते हुए राज्य के हित में वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है। पत्र में उन्होने लिखा है कि राजस्व घाटा अनुदान के मापदंडों को वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर सुधार किया जाए।

जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को जून 2022 के पश्चात भी आगामी 5 वर्षो के लिए और जारी रखा जाए। कोल ब्लाक आबंटन के निरस्तीकरण से छत्तीसगढ़ को देय 4140 करोड़ रुपए की राशि की माँग की है। धान से बायो एथेनॉल बनाने की अनुमति शीघ्र देने का अनुरोध किया है। केंद्र द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर सेस में कमी करने व केंद्रीय योजनाओं में केंद्रांश बढ़ाने की माँग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *