हाईकोर्ट बेंच को लेकर आज भी हड़ताल पर रहेंगे वकील, सीएम योगी आदित्यनाथ का करेंगे घेराव

ग्रेटर नोएडा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बुधवार को सूरजपुर स्थित कोर्ट परिसर में आवश्यक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन महावीर सिंह त्यागी ने की और संचालन सचिन चौधरी ने किया। बैठक में गुरुवार को भी हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। उधर, बुधवार को जिला न्यायालय के सभी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज भाटी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से चार प्रस्ताव पारित किए गए।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर गुरुवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन पर घेराव किया जाएगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय न मिलने पर अधिवक्ताओं में रोष है। मनोज भाटी एडवोकेट ने बताया कि 25 नवंबर को जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में क्षेत्र के अधिवक्ता व आमजन जेवर में एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। 25 नवंबर को भी सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *