देसी कट्टे के साथ एयरपोर्ट के पास एक गिरफ्तार
रायपुर
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में एक व्यक्ति पार्किंग में परिचित होने का हवाला देकर रॉग साइड से जा रहा था कि रोड ब्रेकर से टकराकर घायल हो गया। माना पुलिस ने जब बम निरोधक दस्ते से स्कूटी की जांच की तो उसमें एक 12 बोर का देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
माना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के रहने वाले अमर द्विवेदी जो वर्तमान में बिलासपुर जिले के तोरवा में रह रहा था। जो कल बीती रात एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 बीई 1766 में सवार होकर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचा और प्रस्थान द्वार की साईड टर्मिनल भवन का कार्नर से वीआईपी गेट की ओर जा रहा था। पुलिस ने जब आरोपी को रोककर पूछताछ की तब उसने बताया कि वह पार्किंग वाले का परिचित है कहकर स्कूटी से रांग साईड में भागने के चक्कर में रोड ब्रेकर से टकराकर गिर गया। इसके बाद तुरंत क्युआरटी ड्राइवर को बुलाकर आरोपी को पकड़कर पुन: पूछताछ की गई। साथ ही बम निरोधक दस्ते की मदद से उसके स्कूटी एवं उसकी जांच की। तब उसके पास से एक 12 बोर का देसी कट्टा मिला। पुलिस ने देसी कट्टा जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले कर इस संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
