Use glycerin like this and get beautiful skin
सर्दी में आप इस ग्लिसरीन से किसी भी महंगे से महंगे स्किन केयर और ब्यूटी प्रॉडक्ट को रिप्लेस कर सकती हैं। त्वचा को सुंदर बनाने और रूप निखारने में इतनी प्रभावी होती है ग्लिसरीन। हालांकि आप इसे अकेले उपयोग नहीं कर सकतीं। बल्कि त्वचा पर इसे हमेशा ही किसी दूसरे प्रॉडक्ट के साथ मिलाकर यूज करना चाहिए, जो इसके लिए कैरियर का काम करता है।
बालों के लिए भी बेस्ट है ग्लिसरीन
ग्लिसरीन के बारे में अक्सर यही सोचा जाता है कि ये स्किन के लिए और अल्सर को ठीक करने के लिए उपयोग की जाती है। हालांकि ग्लिसरीन बालों को एक बार में स्मूद बनाने के लिए बेस्ट होम रेमेडी है। इसे यूज करने का नुस्खा खुद हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बताया है। इसका विडियो आप आप यहां क्लिक करके देख सकती हैं
आप हेयर मास्क तैयार करते समय भी ग्लिसरीन का उपयोग कर सकती हैं।
1 पका हुआ केला
2 चम्मच ग्लिसरीन
2 चम्मच दही या दूध
इन तीनों चीजों को मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें। महीन मास्क तैयार करने के लिए आप इन्हें मिक्सी में एक साथ पीस लें। बाल बहुत रूखे हों तो इसमें शहद भी मिला लीजिए। यदि बाल बहुत झड़ रहे हों तो इसमें 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल मिला लीजिए।
तैयार हेयर मास्क को 30 मिनट के लिए बालों पर लगाएं और फिर ताजे पानी से शैंपू कर लें। सिर्फ एक वॉश में इसका असर आपके बालों पर दिखेगा। सर्दी में बाल रूखे नहीं होंगे और डैंड्रफ की समस्या भी आपको नहीं सताएगी।
मुलतानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ग्लिसरीन
गर्मी के मौसम में मुलतानी मिट्टी का फेस पैक त्वचा के ऑइल को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। तो सर्दी के मौसम में आप इसमें ग्लिसरीन मिलाकर त्वचा की नमी को बनाए रखने के लिए इस फेस पैक का उपयोग कर सकती हैं।
1 चम्मच मुलतानी मिट्टी
1 चम्मच ग्लिसरीन
1 चम्मच गुलाबजल
आधा चम्मच शहद
इन चीजों को मिलाकर फेस पैक तैयार करें। ये पैक आप हर दिन लगा सकती हैं ताकि सर्द हवाओं के असर से आपकी स्किन बची रहे। आपकी त्वचा तैलीय है तो आप ग्लिसरीन की मात्रा घटाकर आधा चम्मच कर दें।
फुट केयर में ग्लिसरीन
सर्दी के मौसम में पैरों को स्मूद रखने और घर पर पेडिक्योर करने में ग्लिसरीन गजब का रिजल्ट देती है। आप आधा बाल्टी गुनगुने पानी में 2 से 3 चम्मच ग्लिसरीन डालें। साथ में एक चम्मच सेंधा नमक, आधा कप दूध डालकर मिक्स करें।
अब इस मिक्स में 20 से 25 मिनट के लिए अपने पैर डुबोकर बैठें और फिर स्क्रबर से रगड़कर साफ कर लें। पूरी सर्दी आप इस विधि से सप्ताह में दो बार अपने पैर साफ करें। पैर खूबसूरत भी बने रहेंगे और पेडिक्योर का खर्च भी बचेगा। साथ ही पैरों यह नुस्खा पैरों की थकान भी दूर कर देता है।
कॉफी पाउडर फेस पैक कम स्क्र
सर्दी में आप इस ग्लिसरीन से किसी भी महंगे से महंगे स्किन केयर और ब्यूटी प्रॉडक्ट को रिप्लेस कर सकती हैं। त्वचा को सुंदर बनाने और रूप निखारने में इतनी प्रभावी होती है ग्लिसरीन। हालांकि आप इसे अकेले उपयोग नहीं कर सकतीं। बल्कि त्वचा पर इसे हमेशा ही किसी दूसरे प्रॉडक्ट के साथ मिलाकर यूज करना चाहिए, जो इसके लिए कैरियर का काम करता है।
