कई इलाकों में कोहरा छाया, बदला शहर का मौसम

भोपाल
उत्तर पूर्वी हवाओं के दखल से राजधानी मौसम नरम गरम बना हुआहै। दिन में गर्मी और सुबह शाम ठंडक बनी हुई है।  वर्ममान में किसी वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने और हवाओं का रुख उत्तरी होने से तापमान में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। उधर, आंशिक बादलों के बने रहने से दिन में तापमान में भी कमी बनी हुई है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया था। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। इस तरह की स्थिति तीन-चार दिन तक बनी रह सकती है। इसके बाद उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के दाखिल होने के बाद ही मौसम के मिजाज में बदलाव होने की संभावना है। इससे सर्दी बढ़ेगी। अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और शाम के समय मौसम बदलेगा। राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान में अगले सप्ताह से कमी आने शुरू होगी और हवाओं की गति बढ़ने से तेज ठंडक का अहसास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *