टिकैत भाजपा सांसद के विवादित बयान पर – ये बातें उन्हें RSS की शाखा में सिखाई गई

नई दिल्ली
हरियाणा में भाजपा नेताओं को बंधक बनाए जाने को लेकर सांसद अरविंद शर्मा के विवादित बयान पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने जवाब दिया है। राकेश टिकैत ने कहा है कि ये बातें उन्हें आरएसएस से सिखाई गई हैं। अरविंद शर्मा ने बयान दिया था कि 'एक बात सुन लें कांग्रेस पार्टी और दीपेंद्र हुड्डा मनीष ग्रोवर की तरफ अगर कोई आंख उठेगी तो उसकी आंख निकाल लेंगे, हाथ उठाया तो उसके हाथ को काट लेंगे। हरियाणा के रोहतक में भाजपा नेताओं को बंधक बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के विवादित बयान पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने पलटवार किया है। राकेश टिकैत ने एएनआई से बातचीत में कहा, ''ये सब बातें उन्हें आरएसएस की शाखा में सिखाई गई हैं। उनके मुख्यमंत्री और नेताओं ने भी इसी तरह के बयान दिए हैं कि आंख के बदले आंख और हाथ के बदले हाथ। क्या ये अफगानिस्तान में रहते हैं या इनका तालिबान से कनेक्शन है? 

गौरतलब है कि अरविंद शर्मा ने बयान दिया था कि 'एक बात सुन लें कांग्रेस पार्टी और दीपेंद्र हुड्डा मनीष ग्रोवर की तरफ अगर कोई आंख उठेगी तो उसकी आंख निकाल लेंगे, हाथ उठाया तो उसके हाथ को काट लेंगे। उसको छोड़ेंगे नहीं। ये छटपटा रहे हैं। ये किस बात के लिए छटपटा रहे हैं, राज के लिए और एक बात आज लिख लो कि 25 साल तक भारतीय जनता पार्टी राज को नहीं छोड़ने वाली।''
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *