कमला नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड में आग लगने की घटना अत्यंत दुखद

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना अत्यंत दुखद बताया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रशासन की टीम और बचाव कर्मी मौके पर हैं। घटना पर मेरी निरंतर नजर है। संबंधित अधिकारी निरंतर मेरे संपर्क में हैं। आपदा प्रबंधन के सारे उपाय किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन को बच्चों की समुचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। वार्ड में बचाव कार्य तेजी से जारी है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग मौके पर उपस्थित रहकर बचाव कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *