कोलार के करीब पांच हजार लोगों गंदे और बदबूदार पानी से परेशान
भोपाल
कोलार की जनता को दीपावली के पहले से मटमैला पानी सप्लाई हो रहा है। इसके चलते क्षेत्र की करीब पांच हजार लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र की आधा दर्जन कॉलोनियों बीते एक सप्ताह से मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। क्षेत्रीय नागरिक बताते हैं जबसे सर्वधर्म ए सेक्टर के पास लीकेज सुधार गया है। तब से गंदा और बदबूदार पानी नल से आ रहा है। ज्ञात हो कि करीब एक सप्ताह पहले सर्वधर्म ए सेक्टर वाइन शॉप के पास केरवा फिडर लाइन के ज्वाइंट खुल गए थे। इसके बाद फानन-फानन में लीकेज को सुधार गया, लेकिन ज्वाइंट की सही तरीके से फिटिंग नहीं हुई। इस कारण क्षेत्र मटमैला पानी लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। हालांकि इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय रहवासी कई बार नगर निगम के कॉल सेंटर में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पाइन लाइन की जांच नहीं की जा रही।
सर्वधर्म ए सेक्टर का पूरा क्षेत्र, दामखेड़ा ए सेक्टर, मंदाकिनी, अमरनाथ समेत कई कॉलोनियों में मटमैला पानी सप्लाई हो रहा है। लगातार गंदे पानी की सप्लाई के कारण उक्त क्षेत्रों के लोग कोलार लाइन से पानी भरने को मजबूर हैं। इसके चलते रोज सुबह और शाम को लोगों की कोलार लाइन में पानी भरने वालों की कतार लगी देखी जा सकती है। उधर, इस संबंध में जलकार्य शाखा के इंजीनियर अंकित रघुवंशी का कहना है कि शिकायत मिली है। इसकी जल्द जांच करवाई जाएगी।
