राजस्थान की तुलना में UP में 20 रुपये सस्ता है पेट्रोल, दिल्ली में भी महंगा है तेल

नई दिल्ली
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को दिवाली से पहले केन्द्र सरकार ने बड़ा गिफ्ट दिया था। जिसके बाद कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के लिए अपने हिस्से का वैट घटा दिया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12-12 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, राजस्थान की राज्य सरकार ने वैट नहीं घटाया है जिसकी वजह से नोएडा की तुलना में श्रीगंगानगर में पेट्रोल 20.83 पैसे महंगा मिल रहा है। यही हाल दिल्ली का भी है। वहां, पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें नोएडा की तुलना में अधिक है।

दिल्ली में आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर व  चेन्नई पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है। वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 95.90 और डीजल 87.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
 

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *