मुख्यमंत्री चौहान से नव-निर्वाचित विधायक यादव ने सौजन्य भेंट की
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से नव-निर्वाचित विधायक शिशुपाल यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की । मुख्यमंत्री चौहान ने नव-निर्वाचित विधायक यादव का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और जीत हासिल करने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने यादव से क्षेत्र के विकास की भावी रणनीति के संबंध में जानकारी ली।
