हर माह की 12 तारीख को वार्ड स्तर तक कांग्रेस करेगी जन-संसद संवाद

भोपाल
कांग्रेस अब हर जिले में ‘जन संसद संवाद’ करेगी। इसके जरिए वह प्रदेश के लोगों के बीच जाएगी और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का प्रचार-प्रसार करेगी।

इस अभियान की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग को सौंपी गई है। यह आयोजन वार्ड स्तर तक करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। जन संसद संवाद चार महीने तक चलेगा।  कांग्रेस ‘जन संसद संवाद’ में जनता की सीधे जुड़ते हुए भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के संबंध में बताएगी। जिसमें आरोप लगाया जाएगा कि देश के सामने कई चुनैतियां खड़ी हुई है। जिसमें  महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, नोटबंदी,  कृषि कानून, पेट्रोल डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी के साथ ही ओबीसी आरक्षण नहीं बढ़ाने के मुद्दे उठाए जाएंगे।  जन संसद संवाद में इन मुद्दों पर कांग्रेस जनता के बीच में जाकर खुली चर्चा करेगी। इसमें जनता से सरकार की नीतियों के विरोध मुखर करने के सुझाव भी लिए जाएंगे।

प्रदेश सरकार के मुद्दे भी जन संसद संवाद में उठाये जाएंगे। करोना से मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग, महंगाई कम करने, स्मार्ट सिटी के विकास जैसे सरकार के वादों को लेकर भी इसमें जनता से बातचीत करने का दावा कांग्रेस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *