देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 11 हजार 903 नए मामले दर्ज

 नई दिल्ली
देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 11 हजार 903 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो बीते दिन की तुलना में ज्यादा हैं। हालांकि, यह उछाल मामूली है। वहीं, कोरोना से ठीक होने वालों की दर लगातार 98.22 फीसदी से ज्यादा बनी हुई है, जो अच्छा संकेत है।

पिछले एक दिन में कोरोना के 14 हजार 159 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा अब 3 करोड़ 36 लाख 97 हजार 740 पर पहुंच गया है।  हालांकि, इस दौरान कोरोना से 311 मौतें भी हुई हैं।

देश में कोरोना के एक्टिव केस एक फीसदी से भी कम रह गए हैं। मौजूदा समय में यह 0.44 फीसदी है, जो कि मार्च 2020 यानी महामारी की शुरुआत से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है।

भारत में अब कोरोना के सिर्फ 1 लाख 51 हजार 209 एक्टिव मरीज ही रह गए हैं। बीते 252 दिनों में यह सबसे कम आंकड़ा है। वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.18 फीसदी है और यह बीते 40 दिनों से 2 फीसदी से नीचे बना हुआ है।  
टीकाकरण की बात करें, तो अब तक देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 107.29 करोड़ डोज दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *