आमने-सामने भिड़ी गाड़ी, दो की मौत, एक गंभीर

भोपाल। बैरसिया रोड पर कल देर रात दो गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जहां पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर होना बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। र्इंटखेड़ी पुलिस क मुताबिक अंजनी धाम मंदिर के पास रात करीब सवा दस बजे के आसपास हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, जब तक घायलों को राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंच गई थी। घटनास्थल पर केवल घायलों की बाइक ही पड़ी थी। अस्पताल से देर रात पीएमएलसी रिपोर्ट आई थी। रिपोर्ट में भी मृतकों के नाम नहीं थे। दरअसल, दो बाइक पर तीन लोग थे, जिनमें दोनों ही बाइक के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति घायल है। घायल का नाम रामसेवक निवासी बैरसिया बताया जा रहा है। रामसेवक को गंभीर चोट हैं और वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने दोनों बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पता किया तो पता चला कि विनोद यादव (27) और जीत यादव (28) के नाम पर उक्त बाइक रजिस्ट्रड हैं। विनोद और जीत यादव बैरसिया के ही रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि दोनों के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अब परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *