ट्रैन कैंसिलेशन, रूट डायवर्ट का नहीं मिल रहा है मैसेज
भोपाल
एक तरफ रेलवे प्रशासन फे स्टिव स्पेशल ट्रैन चलाकर एवं अस्थाई कोचेस लगाकर सुर्खियां बटोर रहा है वहीं,दूसरी ओर ट्रैनों कैंसिलेशन और रूट डायवर्ट होने यात्रियों को समय पर इसकी जानकारी नहीं दे पा रहा है। नतीजा यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पिछले दिन ही ठीक ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल, निजामुद्दीन से यशवंतपुर के बीच चलने वाली एक्सपे्रस ट्रैन को भोपाल स्टेशन से नागपुर के लिए अचानक कैंसिल कर दिया गया और वह भोपाल स्टेशन पहुंचने वाली थी। इस दौरान अलाउंस के जरिए यात्रियों को जानकारी दी गई। इसके बाद स्टेशन में काफी देर तक हंगामा हुआ है अंतत: उन्हें वापस लौटना पड़ा। उधर,रेलवे के अफसरों का कहना है कि सिंकदराबाद सेक्शन पर ट्रैक मेंटीनेंस की सूचना कुछ देर पहले ही मिली थी। ट्रैन का कैसिलेशन रेलवे बोर्ड की तरफ से किया गया है। इसलिए यात्रियों सौ फीसदी किराया रिफंड हो सकेगा। आपको बता दें कि अब उक्त टेÑन का13 नवंबर तक नागपुर स्टेशन नहीं जाएगी। त्योहारी सीजन के चलते पूणे से झांसी के बीच फेस्टिव स्पेशल टेÑन 3 नवंबर से 17 नंवबर के बीच चलेगी। इस ट्रैन का स्टॉपेज भोपाल,बीना,विदिशा स्टेशनों पर भी होगा। उक्त टेÑन भोपाल स्टेशन पर शाम 5.20 बजे पहुंचकर गंतव्य स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी।
