मप्र में संक्रमण दर 0.01 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत , एक्टिव केस 100 पार

भोपाल
 मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में अक्टूबर के आखरी में कोरोना की रफ्तार में कमी आई है।30 अक्टूबर 2021 को सिर्फ 6  नए प्रकरण सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 107 हो गई है। वही राहत की खबर ये है कि 11 स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे और मप्र में संक्रमण दर 0.01 प्रतिशत  के साथ रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत हो गया है। शनिवार 30 अक्टूबर को मिले 6 केसों में भोपाल में 4 और इंदौर-बैतूल में एक एक मामला मिला है।  इंदौर की तुलना में भोपाल में लगातार केसों के मिलने का सिलसिला जारी है।

प्रदेश में अक्टूबर के 29 दिन में प्रदेश में 301 पॉजिटिव में से 123 तो सिर्फ भोपाल में केस मिले है, हालांकि 106 मरीज ठीक भी हुए हैं।इस दौरान 2 बार 11 पॉजिटिव, 1 बार 8 और 12 बार 4 से ज्यादा केस सामने आए है। वर्तमान में भोपाल में 41 एक्टिव केस हैं।प्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार 832 लोग संक्रमित हुए। इनमें 7 लाख 82 हजार 195 स्वस्थ हो चुके है। वहीं, 10 हजार 524 की मौत हो चुकी है।इसके पहले 29 अक्टूबर को 10, 28 अक्टूबर को 19, 27 अक्टूबर को 20, 26 अक्टूबर को फिर 27, 25 अक्टूबर को 8, 24 अक्टूबर को 9, 23 अक्टूबर को 9, 22 अक्टूबर को 11, 21 अक्टूबर को 9, 20 अक्टूबर को 12  नए केस (MP Corona active Case) मिले थे।यानि पिछले एक हफ्ते में प्रदेश में 100 से ज्यादा केस मिले है, जो कि बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि मध्यप्रदेश में प्रथम और द्वितीय डोज की संख्या 7 करोड़ को पार कर गई है। मध्यप्रदेश ने 92 प्रतिशत लक्ष्य आबादी को प्रथम डोज और 37 प्रतिशत द्वितीय डोज लगाकर महत्वपूर्ण कार्य किया है। कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान 16 जनवरी 2021 से प्रारंभ किया गया। प्रदेश में 287 दिनों में 7 करोड़ कोविड टीकाकरण डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें प्रथम डोज 4.98 करोड़ एवं द्वितीय डोज 2.02 करोड़ सम्मिलित हैं। प्रदेश के कुल 46 जिलों में प्रथम डोज की उपलब्धि 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण की जा चुकी है। 30 अक्टूबर 2021 प्रात: 8 बजे तक कोविन पोर्टल रिपोर्ट अनुसार लक्ष्य प्राप्ति में प्रदेश का देश में द्वितीय स्थान है। साथ ही गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन में देश के कुल कवरेज का 25 प्रतिशत योगदान MP का है।

दिवाली से पहले पटाखों को लेकर गाइडलाइन जारी

गृह विभाग (MP Home Department) के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) के निर्देशानुसार स्वास्थ्य के लिये घातक और प्रतिबंधित पटाखों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिये हैं। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देशित किया है कि बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य के लिये घातक प्रतिबंधित पटाखों के निर्माण, भण्डारण, परिवहन, विक्रय और उपयोग पर सख्ती से रोक लगाया जाना सुनिश्चित किया जाये। डॉ. राजौरा ने इस संबंध में आज समस्त कलेक्टर्स को निर्देश भी जारी किए हैं और कहा है कि सभी जिलों के कलेक्टर्स और पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराये जाने के लिये कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *