मुख्यमंत्री चौहान ने दिल्ली में रोपा कदंब का पौधा
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली प्रवास के दौरान आज सुबह कदंब का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के पालन में प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं।
कदम्ब के पौधे को कुछ जगह कदम के नाम से भी जाना जाता है। कदम के पेड़ को देव का वृक्ष माना जाता है। कदम्ब आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके फल नींबू की तरह होते हैं।
कदंब के फूलों का अपना अलग महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में इन सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है।
