तेल की कीमतों ने आम आदमी को दिया फिर झटका
नई दिल्ली
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार पांचवें दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज हुए इजाफे के बाद कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। इंडियन ऑयल काॅर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों में आज 35 पैसे का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 109.34 रुपये और डीजल 98.07 रुपये प्रति लीटर बिका रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का रेट 115.15 रुपये और डीजल 106.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
देश के अधिकतर राज्यों पर पेट्रोल 100 प्रति लीटर के पार बिक रहा है। वहीं, डीजल की अगर बात करें तो मध्यप्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, कर्नाटक, केरल, गुजरात, गोवा और लद्दाख सहित कई अन्य राज्यों में कीमतें 100 के पार चली गई हैं।
