सोना: 24 से 28 मई के बीच 500 रुपये की मिल रही है छूट 

नई दिल्ली
सस्ता सोना खरीदने का एक और मौका मोदी सरकार देने जा रही है। यह सोना आपको फिजिकल रूप में नहीं, बल्कि बॉन्ड के रूप में मिलेगा। अगर आप 17 से 21 मई के बीच सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड नहीं ले पाए हैं तो आपको 24 मई से 28 मई के बीच दूसरा मौका मिलने जा रहा है। सरकार ने सोने की कीमत भी तय कर दी है। बता दें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितम्बर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे। 

 वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली बिक्री 17 से 21 मई तक चली और अब दूसरी किस्त 24 मई से 28 मई के बीच खुलेगी। सरकार ने सरकारी स्वर्ण बांड की दूसरी श्रृंखला के तहत निर्गम मूल्य 4,842 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। बांड खरीदने के लिए 24 मई से 28 मई के बीच खुलेगा, जबकि निर्गम जारी की तिथि एक जून है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ''सरकारी स्वर्ण बांड 2021-22 (श्रृंखला II) अभिदान के लिये 24 मई से 28 मई के बीच खुलेगा। इसके लिये निर्गम मूल्य 4,842 रुपये प्रति ग्राम तय किया है।   स्वर्ण बांड के लिये निर्गम जारी करने की तिथि एक जून, 2021 तय की गयी है।    उल्लेखनीय है कि सरकार ने 12 मई, 2021 को अधिसूचना जारी कर सरकारी स्वर्ण बांड योजना 2021-22 श्रृंखला 1, 2 3, 4, 5, 6 की घोषणा की थी।  इसमें पहली श्रृंखला अभिदान के लिये 17 से 21 मई, 2021 तक खुली थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *