नियम कायदों को ताक पर रखने वालों को दिया ,पुलिस या सबक

धार। धार में अमूमन हर त्यौहार शांति और सौहार्द से मनाया जाता है। हालांकि करो ना गाइडलाइन के चलते त्योहारों पर नियम कायदे भारी है। होना भी चाहिए जहां कोविड-19 महामारी से बड़ी मुश्किल से निजात पाई है उसको फैलाने का हक त्योहारों के नाम पर किसी को नहीं दिया जा सकता चाहे वह किसी भी धर्म का पर्व या त्यौहार हो। लेकिन धार में शांति से मनाने वाले ईद पर्व पर कुछ लोगों ने नियम कायदे ताक पर रख दिए और भारी भीड़ एकत्रित कर कर जुलूस निकालने की कोशिश की। गौरतलब है कि धार कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन ने पूर्व में ही अपने बधाई संदेश में इस बात को संदेश के जरिए सभी तक पहुंचा दिया था कि। कारोना गाइडलाइन का पालन पूरे जिले में किया जाए। उन्होंने अपने संदेश में लिखा था कि सभी जिले वासियों को ईद मिलाद उन नबी की हार्दिक शुभकामनाएं। शासन के निर्देशानुसार एवं कोरोना वायरस से स्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आप सभी से अपेक्षा है कि इस पावन पर्व को आप अपने गली मोहल्ले मैं ही रहकर मनाएं। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार के जुलूस आदि निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य शासन के द्वारा भी किसी प्रकार के जुलूस की अनुमति नहीं दी गई है। आप सभी से अनुरोध है कि करोनासे स्वयं को सुरक्षित रखते हुए त्यौहार मनाएं। लेकिन प्रशासन की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद कुछ लोगों ने ईद पर मुख्य मार्गों पर भीड़ एकत्रित कर ली और जुलूस निकालने की कोशिश करने लगे। पुलिस की लाख समझाने के बावजूद भी यह रुकने को तैयार नहीं थे, हालांकि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को फिर हल्का लाठीचार्ज करना ही पड़ा। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रशासन का स्वास्थ्य को लेकर जो करो ना गाइडलाइन थी उसका पालन कराने में कड़ी मशक्कत करना पड़ी। हालांकि अब माहौल शांतिपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *