गौ तस्करों को पुलिस से पहले ग्रामीणों ने धरदबोचा
बलरामपुर
लगातार जिले से गौ तस्करी की सूचनाएं सामने आने के बाद गौ तस्करों को पुलिस से पहले ग्रामीणों ने धरदबोचा है यह दूसरी मर्तबा हुआ कि जब पुलिस से पहले ही ग्रामीणों को सूचना मिली और बिना विलंब किए उन्होंने गौ तस्करों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्राप्त समाचारों के अनुसार बलरामपुर जिले के चलगली के निवासी वीरेन्द्र पुषपाम और उनके साथयों ने गौ तस्करों के बारे में सूचना मिलने पर विजय नगर निवासी 32 वर्षीय फिरोज अंसारी,48 वर्षीय अब्दुलीन मोहम्मद,35 वर्षीय अबरार अंसारी,37 वर्षीय नूर आलम तथा 25 वर्षीय ताजुद्दीन अंसारी को पकड़ा। बाद में पकड़े गये इन पांचों तस्करों को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने के बाद आरोपियों से की गई पूछताछ में उन्होंने बताया कि मानपुर की तरफ से आने वाली 15 से 20 गायों को उन्होंने जंगल में घुसा दिया गया। कडिय़ा और एक अन्य जगह से ला रहे गोवंश को पकड़ लिया गया है। कुछ दिन पहले ही एक गो तस्करी की एक बहुत बड़ी खेप को वाड्रफनगर के गौ सेवकों द्वारा पकड़ा गया था। गौ तस्करी के मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
