महाराष्ट्र के ठाणे में 26 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप

ठाणे
महाराष्ट्र के ठाणे में 26 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिले के कासार वडवली थानाक्षेत्र में यह घटना हुई है। पुलिस ने गैंगरेप पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376, 376 (डी), 377, 354, 420, 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बता दें कि पिछले महीने ही एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सुर्खियों में रहा था।

ठाणे शहर में 15 साल की एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने और उससे महीनों तक गैंगरेप करने के आरोप में सभी 33 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। यह मामला 22 सितंबर को सामने आया था, जब पीड़िता ने डोम्बिवली के मनपाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी 33 आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। ठाणे पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *