राजेश राणा होंगे प्रबंध संचालक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद

रायपुर
राजेश सिंह राणा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक प्रबंध संचालक राज्य शैक्षिक एवं  अनुसंधान परिषद के पद पर पदस्थ किया गया है। राणा द्वारा कार्यप्रभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के नियक 12 के तहत  प्रबंध संचालक राज्य शैक्षिक एवं  अनुसंधान परिषद के असवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है। वहीं डी. राहुल वेंकट विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राज्य साक्षरता मिशन तथा संचालक राज्य शैक्षिक एवं  अनुसंधान परिषद को अस्थायी रुप से आगामी आदेश तक उपसचिव तथा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश सचिव डीडी सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *