साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर गरमाई राजनीति, विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

बाड़ी
भोपाल से लोकसभा सदस्‍य साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने विजयदशमी पर शहर के मोतीलाल नेहरू विज्ञान महाविद्यालय (एमवीएम) के मैदान पर रावण दहन कार्यक्रम में कांग्रेसियों के खिलाफ दिए गए बयान पर राजनीति गरमा गई है। युंका ब्लाक अध्यक्ष इंजी दीपक ठाकुर का कहना है कि प्रज्ञा ठाकुर द्वारा दशहरे के मंच से मां नर्मदा और उनके भक्तों पर अनर्गल टिप्पणी की गई, जो घोर निंदनीय है। जैसा कि सर्वविदित है कि माँ नर्मदा विश्व की एक मात्र पवित्र नदी है जिसकी परिक्रमा की जाती है एवं जिनके दर्शन मात्र से सारे पाप क्लेश कट जाते है जिन पर अनर्गल टिप्पणी कर अपनी मानसिकता का उद्देश्य प्रकट किया है इसके विरोध में ब्लॉक कांग्रेज़ बा युंका बाड़ी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया।

मां नर्मदा भक्तों की आस्था को पहुंची ठेस
बेसे तो सनातन धर्म मे ऐसा कोई व्यक्ति नही जो मां नर्मदा के प्रति अपनी आस्था ना रखता हो ,सनातन धर्म से जुड़ा हर व्यक्ति पूजन अर्चन ,भवन सुद्धि करण, व्यपार ,सादी बिबाह,आदि के सुद्धि करण में मां नर्मदा जल का उपयोग होता है,बाबजूद इसके सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने माँ नर्मदा परिक्रमा वासियों पर अनर्गल टिप्पणी कर यह साबित कर दिया है कि ना ही उन्हें सनातन धर्म का ज्ञान है और ना ही बह मां नर्मदा को मानती हैं ,वास्तव में तो प्रज्ञा ठाकुर को सनातन धर्म मे रहने का अधिकार नही ,किंतू यह तो हिन्दू धर्म  के संत महात्माओं को तय करना होगा,,प्रज्ञा ठाकुर के बारे में यह भी कहा जाता है कि जब जब भोपाल और देश की राजनीति से इनका नाम मिटते दिखाई देता है तब तब यह अनर्गल ,बेबुनियाद टिप्पणी कर मीडिया के माध्यम से सुर्खियां बटोरती हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठा होशियार सिंह परिहार, सोनू ठाकुर हरसिली, राममोहन शर्मा, युकां अध्यक्ष इंजी. दीपक ठाकुर, हामिद खान,अमित साहू , अमित चौहान, अमित साहू, विपिन चौहान, रिजवान मंसूरी, देवेंद्र गोस्वामी, रोहित ठाकुर, सुमित शर्मा, अक्षय पटेल, सौरभ ठाकुर, प्रदुम्न ठाकुर, अन्नू जोशी, राजेश मंगल सिंह धाकड़ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *